{"_id":"6874a59f1882ebeeff01686c","slug":"demonstration-demanding-death-penalty-for-manoj-murderers-in-gopeshwar-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gopeshwar: मनोज के हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन, की ये मांग; पेड़ पर लटका मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gopeshwar: मनोज के हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन, की ये मांग; पेड़ पर लटका मिला था शव
Mon, 14 Jul 2025 12:07 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, चमोली
अमर उजाला नेटवर्क, चमोली
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:07 PM IST
सार
नंदानगर विकासखंड के बांजबगड़ गांव के मृतक मनोज की हत्या की आशंका को देखते हुए हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने और उन्हें फांसी देने की मांग पर सोमवार को नंंदानगर क्षेत्र की जनता ने जिला अस्पताल गोपेश्वर के मोर्चरी के आगे धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मनोज के हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपेश्वर के नंदानगर विकासखंड के बांजबगड़ गांव के मृतक मनोज की हत्या की आशंका को देखते हुए हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने और उन्हें फांसी देने की मांग पर सोमवार को नंंदानगर क्षेत्र की जनता ने जिला अस्पताल गोपेश्वर के मोर्चरी के आगे धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में नंदानगर के लोग गोपेश्वर पहुंचे हुए हैं। लोग डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने पर अड़े है। लोगों को कहना है कि जब तक डीएम और एसपी मौके पर नहीं पहुंचेंगे तब तक वह शव को नहीं उठाएंगे।
विज्ञापन
बांजबगड़ का मनोज सिंह पुत्र गंगा सिंह हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा संचालन का काम करता था। वह यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ाव घांघरिया में देवेंद्र सिंह चौहान निवासी पुलना के घोड़ों का संचालन करता था। वह श्रद्धालुओं को घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक ले जाने और वापस लाने का काम करता था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मनोज 29 जून की रात अपने साथी घोड़ा चालक प्रकाश सिंह रावत के साथ सोया था। अगली सुबह करीब साढ़े तीन बजे घोड़ा मालिक देवेंद्र चौहान घोड़े को चारा देने के लिए आया तो मनोज बिस्तर पर नहीं मिला। उसका मोबाइल पांच जून तक चालू था और उसके बाद बंद हुआ। परिजनों ने सात जुलाई को गोविंदघाट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 13 जुलाई को मनोज का शव घांघरिया के जंगलों में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन
गोविंदघाट थाना प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मनोज की तलाश शुरू की गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार जंगल और नदी नालों के किनारे उसकी तलाश कर रही थी। रविवार शाम चार बजे के करीब घांघरिया के जंगल में मनोज का शव पेड़ से लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।