{"_id":"66f1a7a95eb76747de0cf018","slug":"demonstration-demanding-arrest-of-subhais-culprits-gopeshwar-news-c-5-1-drn1019-508864-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सुभाई के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सुभाई के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन
Mon, 23 Sep 2024 11:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 23 Sep 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सुभाई गांव के दोषियों की गिरफ्तारी और बदरीनाथ धाम में अनुसूचित जाति के छोटे व्यापारियों की दुकानों का सामान फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि दोनों मामलों में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो देहरादून के गांधी पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के लोग कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। उन्होंने परिसर में धरना देने के बाद डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि कहा कि इस मामले में नियमानुसार तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए थी, लेकिन अभी तक इसे लटकाया गया है, इसलिए संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में छोटा मोटा काम करने वाले दालितों को निशाना बनाया जा रहा है। उनका सामान फेंककर रोजी रोटी से वंचित किया जा रहा है। इसकी जांच कर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर देवी लाल भारती, भगत कनियाल, पंकज कुमार, गणेश कुमार, रघुवीर, धनीपाल, संदीप कुमार, नेहा सैंजवाल, ममता, बबीता देवी, माया देवी, आलोक, अरुण प्रकाश भारती, वतन सिंह, विनोद सिंह, रघुवीर, दलीप राज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।