{"_id":"57c70c404f1c1bb80d2cb122","slug":"demonstration-by-angry-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साएं शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साएं शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Wed, 31 Aug 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
नारायणबगड़ के उपाशिक्षाधिकारी कार्यालय पर धरना देते राजकीय प्राथमिक शिक्षक के
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने 17 सूत्री मांगों को लेकर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। संघ ने एबीईओ के माध्यम से महा निदेशक विद्यालयी शिक्षा को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन
बुधवार को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नारायणबगड़ ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षकों ने उनकी मांगों को लेकर शासन और विभाग की ओर से की जा रही अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए उपखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन
इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से शिक्षकों को पठन- पाठन छोड़कर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं की जाती है उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष यदुवीर सिंह बिष्ट, मंत्री दिगंबर सती, उपाध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी, मुकेश सती, दिनेश पुरोहित, गुंजन नेगी, बीरेंद्र रौतेला, राजेंद्र सिंह, अरूण डिमरी, रीना फर्स्वाण आदि ने विचार व्यक्त किए। तथा संचालन शाखा मंत्री निर्मल नेगी ने किया।
विज्ञापन