{"_id":"64c63fa0e749555cef0b6fd9","slug":"demonstration-against-government-and-education-department-in-tehsil-campus-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-1491-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: तहसील परिसर में सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: तहसील परिसर में सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
Sun, 30 Jul 2023 04:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 30 Jul 2023 04:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो
जीआईसी चौनघाट में शिक्षकों की तैनाती की कर रहे हैं मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर (चमोली)। राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का क्रमिक धरना रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। तहसील परिसर में ग्रामीणों ने सरकार के साथ ही शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी यदि शीघ्र विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो अगस्त माह के पहले सप्ताह से जिला मुख्यालय पर बेमियादी अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
धरनास्थल पर हुई सभा में रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार, प्रधान लखपत सिंह, नंदी देवी और प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष भी 8 से 13 अगस्त तक ग्रामीणों ने शिक्षकों की तैनाती के लिए प्रदर्शन किया था। तब क्षेत्रीय विधायक और मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शीघ्र विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती का भरोसा दिलाया था लेकिन एक साल बाद भी स्थिति जस की तस बनी है। इस मौके पर घूनी, रामणी व पडेरगांव के देवेंद्र सिंह, चकोरी देवी, माहेश्वरी, सुलोचना, देवेश्वरी, देवकी, वसंती, नंदी देवी, पदमा, ऊषा, प्रीति, अशाड़ी और लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।