{"_id":"67c6dad2e52cf0a0510ac712","slug":"demand-to-stop-illegal-mining-on-river-banks-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-112977-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नदी किनारे अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नदी किनारे अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग
Tue, 04 Mar 2025 04:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 04 Mar 2025 04:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। नगर के सुभाषनगर और महाविद्यालय के नीचे पिंडर नदी किनारे लगातार अवैध खनन किया जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर संयोजक यश खंडूड़ी ने बताया कि सुभाषनगर नदी किनारे हो रहे अवैध खनन से बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं। साथ ही महाविद्यालय परिसर के नीचे, संगम और पिंडर पुल के नीचे भी लगातार अवैध खनन जारी है। उन्होंने प्रशासन से नदी किनारे हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की। संवाद
यूपीएस का विरोध किया
कर्णप्रयाग। यूपीएस (यूनीफाइड पेंंशन स्कीम) का पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन संगठन (एनएमओपीएस) संगठन ने विरोध किया। एनएमओपीएस के जिला महामंत्री सुरेंद्र भगत ने कहा कि पिछले कई वर्षों से पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी संगठन आंदोलन कर रहे हैं। पेंशन कर्मचारियों के लिए बुढ़ापा का सहारा है लेकिन उसे छीनकर नई पेंशन व्यवस्था लागू करने पर अधिकारी और कर्मचारियों में आक्रोश है। कहा कि एनएमओपीएस संगठन एक अप्रैल को काला फीता बांधकर आक्रोश व्यक्त करेगा और एक मई को दिल्ली में जंतर मंतर पर राष्ट्रव्यापी जनआक्रोश प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का प्रयास करेंगे। संवाद