{"_id":"672b7375fc26e792a403034b","slug":"demand-to-search-for-missing-employee-villagers-stopped-project-work-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-108989-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: लापता कर्मचारी की तलाश की मांग, ग्रामीणों ने रुकवाया परियोजना का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: लापता कर्मचारी की तलाश की मांग, ग्रामीणों ने रुकवाया परियोजना का काम
Wed, 06 Nov 2024 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 06 Nov 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
हेलंग में जल विद्युत परियोजना टनल के बाहर जमा उर्गम घाटी के लोग। संवाद
फोटो
टीएचडीसी की साइट पर हुई दुर्घटना के बाद से लापता है युवक
कहा- जब तक युवक को नहीं खोजा जाता काम शुरू नहीं होने देंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। टीएचडीसी की साइट पर हुई वाहन दुर्घटना में लापता परियोजना कर्मचारी युवक का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को परियोजना कार्य रुकवा दिया। कहा कि जब तक युवक को नहीं खोजा जाता तब तक वे कार्य शुरू नहीं होने देंगे।
सोमवार देर रात को हेलंग में टीएचडीसी परियोजना की साइट पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया था। वाहन में तीन लोग सवार थे जिनमें से एक की मौत हो गई थी जबकि एक घायल है। मगर हादसे के बाद से उर्गम घाटी के देवग्राम निवासी व परियोजना कर्मचारी मनमोहन लापता है। पुलिस और एसडीआरएफ ने युवक की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे गुस्साए उर्गम घाटी के ग्रामीण बुधवार को भारी संख्या में हेलंग में कंपनी के गेट पर पहुंचे और कार्य रुकवा दिया। ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार ने कहा कि जब तक युवक का पता नहीं चल जाता परियोजना का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। जल्द ग्रामीण कार्यस्थल पर धरना भी देने के लिए बाध्य होंगे। वहीं एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। सभी एजेंसियां सर्च अभियान में लगी हुई हैं।