{"_id":"663b5d5e0cbef831f20f096f","slug":"demand-to-restart-the-work-of-making-laddus-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-105917-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चौलाई के लड्डू बनाने का काम फिर से शुरू कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चौलाई के लड्डू बनाने का काम फिर से शुरू कराने की मांग
Wed, 08 May 2024 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 08 May 2024 04:39 PM IST
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सीएम और बीकेटीसी अध्यक्ष को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से चौलाई के लड्डू बनाने का कार्य बंद किए जाने से कई महिलाओं का रोजगार छिन गया है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री और बीकेटीसी अध्यक्ष को पत्र लिखकर लड्डू बनाने का काम फिर से शुरू कराने की मांग की।
बीकेटीसी की ओर से वर्ष 2016 में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए चौलाई के लड्डू बनाने का काम शुरू किया गया। नृसिंह मंदिर परिसर में 14 महिलाएं लड्डू बनाती थीं लेकिन इस साल समिति की ओर से लड्डू बनाने का कार्य बंद कर दिया गया है। इससे महिलाओं का रोजगार भी बंद हो गया है। महिलाओं ने बीकेटीसी अध्यक्ष से लड्डू बनाने का काम फिर से शुरू करने या फिर मंदिर समिति की ओर से उनके लिए किसी अन्य जगह पर सीजनल छह माह के रोजगार की व्यवस्था करने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि अचानक काम बंद होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन भेजने वालों में बीना राणा, मुन्नी भट्ट, अनुपमा, अंकिता, नेहा और रुचि आदि शामिल रहे। संवाद