{"_id":"66d6e03ba868a7b65802e57e","slug":"demand-to-remove-encroachment-from-van-panchayat-land-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-108651-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वन पंचायत की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वन पंचायत की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
Tue, 03 Sep 2024 03:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गौचर। रावलनगर गांव के ग्रामीणों ने वन पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर तहसील व पुलिस प्रशासन और वन विभाग को ज्ञापन दिया।
कार्यालय पहुंचीं रावलनगर गांव की महिलाओं ने शैल लगा बसंतपुर में वन पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से पेड़ों का कटान कर तारों से घेरबाड़ करने और नैल लगा काण्डला मंदिर के समीप अतिक्रमण करने का आरोप लगाया। कहा कि गांव की महिलाएं जब यहां चारापत्ती लेने जाती हैं तो अतिक्रमण करने वाले उनके साथ गाली-गलौज, पत्थरबाजी, अभद्रता करते हैं। इससे असुरक्षा बनी हुई है। ग्राम समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, गजेंद्र सिंह, महिताब सिंह, बलवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह, ममंद अध्यक्ष गरिमा देवी, वन पंचायत सरपंच मंगल सिंह ने भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की। वहीं तहसीलदार सुधा डोभाल ने कहा कि मामले में राजस्व उप निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद