{"_id":"65156fe8afa97a1686000a5a","slug":"demand-to-connect-kedarkantha-and-lostu-pathri-with-tourism-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-2431-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: केदारकांठा व लोस्तू पाथरी को पर्यटन से जोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: केदारकांठा व लोस्तू पाथरी को पर्यटन से जोड़ने की मांग
Thu, 28 Sep 2023 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 28 Sep 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
पोखरी। जिला सहकारी बैंक के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह नेगी ने केदारकांठा और लोस्तू पाथरी क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र से जोड़ने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
सत्येंद्र नेगी ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इन क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। देवदार और बांज बुरांस के जंगलों से घिरे इस क्षेत्र में बड़े-बड़े बुग्याल हैं। यहां कई तरह की वनस्पति है। नंदा देवी, चौखंभ, तुंगनाथ, त्रिशूल चोटियों के यहां से दीदार होते हैं। उन्होंने कहा कि यदि इन दोनों क्षेत्रों को पर्यटन मानचित्र से जोड़ दिया जाए तो यहां काफी तादात में पर्यटक पहुंचेंगे और स्थानीय स्तर पर युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सकेंगे। संवाद