फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand to build a check dam to stop landslides below the village.

Chamoli News: गांव के नीचे हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए चेकडैम बनाने की मांग

Fri, 09 Feb 2024 04:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 09 Feb 2024 04:10 PM IST
विज्ञापन
Demand to build a check dam to stop landslides below the village.
पोखरी। कांडई चंद्रशिला के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर गांव के नीचे हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए निगोमती नदी पर पक्के चेकडैम बनाने की मांग की। कहा कि भूस्खलन लगातार बढ़ रहा है जिससे उनके गांव को भी खतरा हो जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नवीन राणा, पूर्व प्रधान मनोरमा भंडारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष रश्मि राणा, विमला किमोठी, लखपत राणा, हर्षवर्धन राणा, रमेश किमोठी आदि ने कहा कि गांव के नीचे कनकुला और घटधार तोक में निगोमती नदी के कटाव से भूस्खलन हो रहा है। इस कारण वन पंचायत की कई नाली भूमि भूस्खलन की चपेट में आ चुकी है। अब कनकुला तोक तक भूस्खलन पहुंच गया है। भूस्खलन का ट्रीटमेंट नहीं किया गया गया तो बरसात में यह भूस्खलन गांव के नीचे तक पहुंच जाएगा। कहा कि कई बार शासन-प्रशासन को लिखने के बाद भी इस दिशा में कोई काम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने यहां पर पक्के चेकडैम और सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed