फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand for security of Mopata school building

Chamoli News: मोपाटा विद्यालय के भवन की मांग

Mon, 12 Jan 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 12 Jan 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Demand for security of Mopata school building
फोटो
विज्ञापन

देवाल। अगस्त माह की आपदा में क्षतिग्रस्त जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय मोपाटा की सुरक्षा दीवार नहीं बन पाई। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में शीघ्र यहां पर सुरक्षा दीवार बनाकर विद्यालय भवन की सुरक्षा की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि अगस्त माह में हुई भारी बारिश से जूनियर हाईस्कूल भवन के पीछे हुए भूधंसाव के कारण भवन को खतरा बना हुआ है। जबकि प्राथमिक विद्यालय भवन के गेट के पास की सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई है। जिससे विद्यालय भवन को खतरा बना हुआ है। मोपाटा के ग्राम प्रधान रूप सिंह कुंवर ने आपदा मद में बीते 16 अक्टूबर को बीडीओ कार्यालय से प्राथमिक विद्यालय के सुरक्षा दीवार बनाने के लिए 3 लाख 89 हजार, जूनियर हाईस्कूल के पीछे भूधंसाव को रोकने के लिए 3 लाख 71 हजार व आगे सुरक्षा दीवार बनाने के लिए 4 लाख 35 हजार का प्राक्कलन तैयार कर जिले को भेजा गया था। प्रधान ने मामले में जल्द स्वीकृति देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed