फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand for removal of the toilet

Chamoli News: शौचालय हटाने की मांग

Thu, 24 Sep 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 24 Sep 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Demand for removal of the toilet
फोटो-
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। गांधी नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने बने शौचालय हटाने की मांग के लिए लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आदेश के बावजूद शौचालय नहीं हटाने जाने पर नाराजगी जताई।

नपा के गांधीनगर में यह शौचालय आंबेडकर की प्रतिमा के सामने बना है जिस पर स्थानीय लोग आपत्ति जता रहे हैं। गांधीनगर निवासी और एससी कांग्रेस के नगर अध्यक्ष विनोद बिनवाल ने कहा कि जिलाधिकारी चमोली ने 18 अप्रैल 2023 को इसे हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद उपजिलाधिकारी ने 24 जुलाई 2023 को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को भी निर्देश दिए। मगर इसे नहीं हटाया गया। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आबादी अधिक होने से शौचालय की जरूरत है। अन्य स्थान न मिलने के कारण इसे स्थानांतरित नहीं किया जा सका है। राजस्व विभाग की मदद से जगह की तलाश जारी है। जगह मिलते ही इसे हटा दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, ब्लाक अध्यक्ष सुभाष रावत, रघुवीर धुनियाल, पंकज धुनियाल, राजा नेगी, गोकुल चंद्र, उज्जवल, आर्यन आदि स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed