फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand for protective work on river banks

Chamoli News: नदी किनारे सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग

Tue, 19 Nov 2024 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 19 Nov 2024 04:30 PM IST
विज्ञापन
Demand for protective work on river banks
पोखरी (चमोली)। निगोमती नदी से हो रहे भू-कटाव से चंद्रशिला कांडई गांव को खतरा बना हुआ है। हर बरसात में भूस्खलन बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर नदी किनारे सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि चंद्रशिला कांडई के नीचे घटधार और कुनला तोक में निगोमती नदी कई सालों से कटाव कर रही है जिससे यहां बड़ी मात्रा में भूस्खलन हो रहा है। कई नाली कृषि भूमि, वन पंचायत और वन भूमि भूस्खलन की भेंट चढ़ गई है। पैदल रास्ता भी तहस-नहस हो गया है। लोग इसी रास्ते से चारा पत्ती लाने के लिए जंगल जाते हैं। कई बार नदी किनारे सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन भेजने वालों में महिला मंगल दल अध्यक्ष रश्मि राणा, पूर्व प्रधान मनोरमा भंडारी, विमला किमोठी, अनुसूया राणा, विनोद भंडारी, भगत भंडारी, भूपेंद्र भंडारी, मुकेश नेगी, मदन भंडारी आदि ग्रामीण शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed