Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand for installation of mobile tower in Pantoli village

Chamoli News: पैंतोली गांव में मोबाइल टावर लगाने की मांग

Fri, 05 Dec 2025 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 05 Dec 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
Demand for installation of mobile tower in Pantoli village
ग्राम प्रधान ने डीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

गोपेश्वर। विकासखंड नारायणबगड़ के ग्राम पंचायत सीरी के प्रधान ने पैंतोली में स्थित अपनी नाम भूमि पर मोबाइल टावर लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र विकासखंड का दूरस्थ क्षेत्र है जिससे यहां मोबाइल नेटवर्क की बड़ी समस्या रहती है। टावर लगने से लोगों को लाभ मिलेगा।

ग्राम प्रधान भगवती प्रसाद सती ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि सीरी और डुंग्री नारायणबगड़ की दूरस्थ ग्राम पंचायतें हैं। मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज के युग में भी ग्रामीण मोबाइल जैसी सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि डुंग्री ग्राम पंचायत के राजस्व गांव पैंतोली में सीरी के ग्रामीणों की भी नाप भूमि है। यहां मोबाइल टावर लगाया जाए जिससे लोगों को नेटवर्क की सुविधा मिल सके। कहा गया कि पैंतोली विकासखंड का सबसे ऊंचाई वाला गांव है। यहां टावर लगने से थराली, देवाल व कर्णप्रयाग ब्लाॅक के लोगों को भी लाभ मिलेगा। ज्ञापन देने वालों में दीपक उनियाल, नरेंद्र सिंह, बीर सिंह, देवी प्रसाद, संजय कुमार, भरत भूषण, ममता देवी, मनोज सिंह, रोशनी देवी, रेखा देवी, संजय गुसाईं आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed