{"_id":"6707bdcedc0085a6e0006f50","slug":"demand-for-improvement-of-badrinath-highway-after-the-yatra-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-108566-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: यात्रा के बाद बदरीनाथ हाईवे के सुधारीकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: यात्रा के बाद बदरीनाथ हाईवे के सुधारीकरण की मांग
Thu, 10 Oct 2024 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:13 PM IST
विज्ञापन
पीपलकोटी। बंड विकास संगठन ने चारधाम यात्रा निपटने के बाद बदरीनाथ हाईवे का सुधारीकरण करने की मांग उठाई। कहा गया कि बरसात के बाद से हाईवे कई जगहों पर खतरनाक बना हुआ है। संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नंदप्रयाग के पर्थाडीप, छिनका, बिरही चाड़ा, गडोरा, भनेरपाणी, पागल नाला, बेलाकूची, पाताल गंगा, गुलाबकोटी जैसे भूस्खलन क्षेत्रों में हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आया हुआ है। भनेरपाणी में मलबे के ऊपर से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। पातालगंगा में सुरंग के मुहाने पर चट्टान से आया मलबा अब धूल बनकर उड़ रहा है, जिससे तीर्थयात्रियों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। गुलाबकोटी में हाईवे खस्ताहालत में पहुंच गया है। बिरही चट्टान और गडोरा में भी हाईवे बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि एनएचआईडीसीएल को हाईवे सुधारने के निर्देश दे दिए हैं। संवाद