फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand for construction of roads and drinking water lines

Chamoli News: रास्तों और पेयजल लाइनों के निर्माण की मांग

Fri, 10 May 2024 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 10 May 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
Demand for construction of roads and drinking water lines
कर्णप्रयाग। पीएमजीएसवाई की ओर से निर्मित लंगासू-मैखुरा सड़क से स्वर्का गांव में टूटी पेयजल लाइनों और पैदल रास्तों की मरम्मत नहीं होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, पूर्व सरपंच गंगाधर मैखुरी, अशोक मैखुरी, पूर्व प्रधान सतीश मैखुरी, प्रवीण मैखुरी, राकेश चंद्र मैखुरी आदि ने विभाग ने क्षतिग्रस्त पैदल रास्तों, पेयजल लाइनों एवं अन्य परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण की मांग की। संवाद
विज्ञापन



व्यापारियों ने शुरू की यात्रा तैयारियां
आदिबदरी। पंच बदरियों में एक आदिबदरी में भी चारधाम यात्रा की तैयारियां चल रही हैं। यात्रा के दौरान बदरीनाथ और केदारनाथ आने वाले यात्रियों में कई यात्री आदिबदरी मंदिर के भी दर्शन करने करते हैं। स्थानीय निवासी चंद्रप्रकाश, भुवन बरमोला, विजय चमोला आदि ने कहा कि यात्रा के लिए यहां होटल, होम स्टे को ठीक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच की बैठक में सीएए पर चर्चा
आदिबदरी। हिंदू जागरण मंच की बैठक में समान नागरिक संहिता पर चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि सीएए कानून को लेकर लोगों में भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं जबकि इस कानून से देश के किसी भी नागरिक को नुकसान नहीं है। गढ़वाल राइफल कीर्तन मंडप में आयोजित बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री नरेंद्र ने कहा कि सीएए प्रत्येक नागरिक के लिए लाभकारी है। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य व पलायन के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक में आरएसएस के जिला प्रचारक सौरभ, विजय चमोला, ओमी बहुगुणा ,नरेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र नेगी, हिमेंद्र कुंवर, बलवंत भंडारी आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed