फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand for construction of Nandprayag-Dharkot road

Chamoli News: नंदप्रयाग-धारकोट सड़क के निर्माण की मांग

Thu, 22 Feb 2024 03:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 22 Feb 2024 03:52 PM IST
विज्ञापन
Demand for construction of Nandprayag-Dharkot road
गोपेश्वर। नंदप्रयाग-मुनियाली-ग्वांई-धारकोट मार्ग के निर्माण की मांग फिर से जोर पकड़ने लगी है। ग्वांई के स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारी रघुवीर सिंह कंडेरी, ग्राम प्रधान गिरधारी चंद्र, कुंवर सिंह कंडेरी, मंगरोली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी, भरत सिंह आदि ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि वर्ष 2018 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्र सिंह के नाम से स्वीकृत नंदप्रयाग-मुनियाली-ग्वांई-धारकोट मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिली थी। प्रथम चरण के काम के लिए 179.97 लाख की स्वीकृति भी शासन से मिली थी लेकिन अभी तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। कहा कि वर्ष 2021 में भूगर्भ विभाग की ओर से सड़क के कुछ क्षेत्र में निर्माण पर आपत्ति लगाई गई थी। आपत्ति का निस्तारण भी हो गया है लेकिन सड़क निर्माण नहीं हो पाया है। उन्होंने शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed