{"_id":"583075934f1c1b593690197b","slug":"defence-minister-manohar-parrikar-will-be-26-joshimath","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा मंत्री मनोहर परिकर 26 को आएंगे जोशीमठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर 26 को आएंगे जोशीमठ
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Sat, 19 Nov 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ विधान सभा में आगामी 26 और 27 को भाजपा की ओर से होने वाली परिवर्तन यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर में बैठक हुई। पार्टी के नगर अध्यक्ष राजेंद्र ममर्गाइं ने बताया कि 26 को जोशीमठ में तथा 27 को गोपेश्वर में जनसभा होगी।
विज्ञापन
बताया कि 26 को रक्षा मंत्री मनोहर परिकर जोशीमठ आएंगे। परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर परिकर, गढ़वाल सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी, प्रदेश महामंत्री खजान दास, सतपाल महाराज, विनोद चमोली और गणेश जोशी शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर यात्रा के बदरीनाथ विधानसभा प्रभारी रामकृष्ण रावत, जिला महामंत्री गजेंद्र रावत, अनुसूया प्रसाद भट्ट, हरक सिंह, राकेश भंडारी, रिपुदमन सिंह रावत और हरक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन