{"_id":"190934c400ab742af078d13c659ae6e1","slug":"deepa-get-national-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुराड़ की दीपा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुराड़ की दीपा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Wed, 09 Dec 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उसका लाभ वास्तविक लाभार्थियों को देने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री दीपा देवी को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। इससे पहले दीपा देवी को उत्तराखंड की उत्कृष्ट कार्यकत्री का सम्मान मिल चुका है।
विज्ञापन
कुराड़ गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री दीपा देवी को वर्ष 2012-13 के लिए 1 दिसंबर को नई दिल्ली में केंद्र सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
दीपा देवी के आंगनबाड़ी केंद्र को राज्य सरकार ने सर्वोच्च आदर्श केंद्र घोषित किया था। दीपा देवी सन 1989 से आंगनबाड़ी केंद्र कुराड़ में कार्यरत हैं।
उनका पूरा जीवन महिलाओं एवं बाल विकास के लिए समर्पित है। हालांकि उनके कोई संतान नहीं है, लेकिन दीपा देवी के केंद्र से नंदादेवी कन्याधन के सबसे अधिक लाभार्थियों को लाभ पहुंचा है। महिला सशक्तिकरण, महिला स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण अभियानों में उनकी महत्वपूर्ण सहभागिता है।
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग में तैनात व उनके साथ दिल्ली गई मुख्य सेविका गुड्डी रावत बताती हैं कि उनके केंद्र में 40 से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं साथ ही गांव की सभी गर्भवती, धात्री और किशोरी बालिकाओं को सभी प्रकार की सेवाएं मिलती हैं।