थराली-देवाल मार्ग से कंपनी ने हटाया मलबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहूगांव-जूनीधार मोटर मार्ग पर कार्य कर रही एमएस सेमसन कंपनी ने विश्व बैंक डिवीजन के निर्देश पर थराली-देवाल मोटर मार्ग पर फेंका मलबा साफ कर दिया है।
विश्व बैंक डिवीजन ने आगे होने वाले कार्य के लिए कंपनी को सख्त निर्देश दिए हैं कि सड़क का मलबा डंपिंग जोन में डालें, जिसके लिए खारीबगड़ में डंपिंग जोन बनाया गया है।
शाहूगांव-जूनीधार मोटर मार्ग विश्व बैंक के अधीन है। इस मोटर मार्ग पर कार्य कर रही एमएस सेमसन कंपनी ने मलबा थराली देवाल मोटर मार्ग पर गिरा दिया था। एक फरवरी को तहसील जाने वाले पिंडारी संघर्ष समिति देवाल के सैकड़ों लोग फंस गए थे और चट्टान से लगातार गिर रहे मलबे से बाल-बाल बचे थे।
इस पर उन्होंने पत्र लिखकर एसडीएम से मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। एसडीएम के निर्देश पर कंपनी के विरुद्ध थराली के थानाध्यक्ष मदन लाल ने मुकदमा दर्ज किया था।
विश्व बैंक के कनिष्ठ अभियंता विकास राणा ने बताया कि मजदूरों की सहायता से थराली-देवाल मोटर मार्ग से मलबा पूरी तरह हटा दिया गया है। रविवार को हुई बारिश से भी अधिकतर मलबा चट्टानों से निकलकर मार्ग पर आ गया था, जिसको जेसीबी मशीन से साफ कर दिया गया है।