{"_id":"6489ac92fb0e2eac090d3796","slug":"debris-fell-from-hill-on-jcb-two-people-buried-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1011-441-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अल्मोड़ा, यूपी के लिए......... जेसीबी पर पहाड़ी से गिरा मलबा, दो लोग दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अल्मोड़ा, यूपी के लिए......... जेसीबी पर पहाड़ी से गिरा मलबा, दो लोग दबे
Wed, 14 Jun 2023 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 14 Jun 2023 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक को बचाया, अल्मोड़ा निवासी हेल्पर लापता
बेड़ी तल्ली के पास पुल निर्माण के लिए पहाड़ी कटिंग में लगी थी जेसीबी
संवाद न्यूज एजेंसी
आदिबदरी। बकरिया बैंड-छिमटा सड़क पर बेड़ी तल्ली के पास पुल निर्माण के लिए पहाड़ी कटिंग में लगी एक जेसीबी के ऊपर भारी मात्रा में पहाड़ी से मलबा गिर गया। मलबे में दो लोग दब गए, जिसमें से एक को बचा लिया गया जबकि दूसरा मलबे में दबकर लापता हो गया। दबे हुए व्यक्ति की खोज में एसडीआरएफ की टीम और चार जेसीबी जुटी हुई हैं।
पीएमजीएसवाई के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप पंवार ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे जब पीएमजीएसवाई के ब्रीज एंड रोप सेक्शन की टीम पुल निर्माण के लिए कटिंग कर रही थी तभी पहाड़ी से मलबे का एक टीला जेसीबी के ऊपर भर-भराकर गिर गया। गैरसैंण के थाना प्रभारी मनोज नैनवाल ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य किया। उन्होंने बताया कि चालक शुभम कश्यप (31) पुत्र सुरेश कश्यप सुंदरखेडा धनपुरा जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि हेल्पर मुकेश रमोला (23) पुत्र जोगेन्दर सिंह निवासी सरायखेत जिला अल्मोड़ा का कहीं पता नहीं चल रहा है। चालक को कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह खतरे से बाहर है। एसडीआरएफ के दीपक, हर्ष कुमार, कैलाश, प्रकाश, शिखर उपाध्याय ने कहा कि मंगलवार शाम को भारी बारिश होने और पहाड़ी से बार-बार मलबा गिरने से कई बार बचाव कार्य रोकना पड़ा। मलबे में दबे व्यक्ति की खोज जारी है।