{"_id":"68331476a336ca89e905e94a","slug":"debris-came-on-narayanbagh-kimoli-road-due-to-rain-karnpryag-news-c-48-kpg1001-115052-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बारिश से नारायणबगड़-किमोली मार्ग पर आया मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बारिश से नारायणबगड़-किमोली मार्ग पर आया मलबा
Sun, 25 May 2025 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 25 May 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो
नारायणबगड़। बारिश तथा अतिवृष्टि से नारायणबगड़-किमोली मार्ग पर कई जगह मलबा आ गया है जिससे मार्ग बदहाल हो गया है। दस से अधिक गांवों की 5 हजार से अधिक आबादी को जोड़ने वाला 20 किमी लंबे इस मार्ग पर कई जगह मलबा आया है साथ ही डामर उखड़ने से गड्ढे हो गए हैं। नालियां और स्कपर भी बंद हैं। लोगों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से मुलाकात करते हुए ज्ञापन दिया और मार्ग जल्द खोलने व नालियों की सफाई की मांग उठाई। वहीं ईई दिनेश मोहन गुप्ता ने शीघ्र मार्ग खोलने और मार्ग के सुधारीकरण के लिए एस्टीमेट तैयार करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वाले रमेश नैनवाल, नैणी के प्रशासक राजवीर सिंह, बूंगा की अनीता देवी, बेडूला की कमला देवी और किमोली के महिपाल सिंह शामिल थे। संवाद