फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dealers failed to distribute rations online; October's allocation remains pending.

Chamoli News: डीलरों ने ऑनलाइन राशन नहीं बांटा, अक्तूबर माह का अटका

Tue, 27 Oct 2026 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 27 Oct 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Dealers failed to distribute rations online; October's allocation remains pending.
देवाल ब्लॉक के उपभोक्ता परेशान, डीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। सितंबर माह में ऑनलाइन राशन वितरण न होने के कारण देवाल ब्लॉक के उपभोक्ताओं को अक्तूबर माह का राशन नहीं मिल पाया है। पंचायत प्रतिनिधियों और उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से शीघ्र अक्तूबर माह का राशन भेजने की मांग की।

विकास खंड में अंत्योदय के 419, खाद्य सुरक्षा के 2815 और राज्य योजना के अंतर्गत एपीएल के 2480 उपभोक्ता हैं। ब्लॉक में कुल 52 डीलर हैं लेकिन इन डीलरों को अक्तूबर माह का राशन नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि डीलरों ने इससे पहले के माह में राशन का वितरण ऑनलाइन नहीं किया था। इसी कारण उन्हें अक्तूबर माह का राशन नहीं दिया गया। लिंगड़ी के डीलर मादो सिंह ने बताया कि उनके गांव को सितंबर और अक्तूबर दोनों माह का राशन नहीं मिला है। डीलर संघ के अध्यक्ष गोपाल सिंह ने बताया कि कनेक्टिविटी की समस्या और राशन वितरण मशीन खराब होने से ऑनलाइन वितरण नहीं हो पाया। देवाल साधन सहकारी समिति के सचिव विपिन मिश्रा ने कहा कि उनकी समिति के 671 राशन कार्डों में से केवल 100 ही ऑनलाइन हो पाए हैं। पूर्ति निरीक्षक मनोहर फस्वार्ण ने बताया कि सितंबर में डीलरों द्वारा ऑनलाइन राशन वितरण न करने के कारण आगे से ही राशन नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed