फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dasholi won in Kabaddi and Gairsain in Kho-Kho

Chamoli News: कबड्डी में दशोली और खो-खो में गैरसैंण जीता

Tue, 29 Nov 2022 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dasholi won in Kabaddi and Gairsain in Kho-Kho
युवा कल्याण विभाग की ओर से चमोली जिले की खेल महाकुंभ के तहत प्रतियोगिताएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन बालिकाओं की खो-खो और कबड्डी की प्रतियोगिताएं हुईं। अंडर 17 आयु वर्ग की कबड्डी में दशोली पहले और देवाल दूसरे, अंडर 21 आयु वर्ग में दशोली पहले और कर्णप्रयाग दूसरे स्थान पर रहा। जबकि खो-खो के अंडर 14 आयु वर्ग में गैरसैंण पहले और थराली दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी इस सोच के साथ मैदान में उतरें कि उन्हें राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करना है। जिला युवा कल्याण अधिकारी एसएस भंडारी ने बताया कि प्रतियोगिताएं 10 दिसंबर तक चलेंगी जिसमें बालक-बालिका वर्ग में अंडर 12, अंडर 17 और अंडर 21 में प्रतियोगिताएं होंगी। जिला स्तर पर विजेता टीम को 700, उपविजेता को 500 और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 300 रुपये पुरस्कार, प्रमाणपत्र व मेडल दिए जाएंगे। विजेता टीमें राज्य स्तर पर 12 दिसंबर से होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट डा. दीपक सैनी सहित खेल, युवा कल्याण व शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed