फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Danger to the bridge due to heavy vehicle movement

भारी वाहन चलने से पुल को बना खतरा

Sat, 25 Jun 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Danger to the bridge due to heavy vehicle movement
चेपड़ों-त्रिकोट झूला पुल पर भारी वाहनों के आवागमन से पुल को खतरा बना है। पुल पर लगे प्लेटें उखड़ने के साथ ही रस्से ढीले हो गए हैं। ग्रामीण विनोद सिंह, बिजेंद्र सिंह, सुजान सिंह, राजेंद्र सिंह, मोहन प्रसाद व पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश त्रिकोटी का कहना है कि यदि पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद नहीं की गई, तो पुल को खतरा हो जाएगा।
विज्ञापन

2013 की आपदा के बाद चेपड़ों में पिंडर नदी पर बना झूला पुल बह गया था। उसके बाद यहां पर सात करोड़ की लागत से नया झूला पुल बनाया गया था, जिसमें हल्के वाहनों की आवाजाही की अनुमति थी। बड़े वाहन न जाए इसके लिए पुल के दोनों तरफ लोहे के एंगल लगाए गए थे, लेकिन असामाजिक तत्व इन एंगलों को तोड़ रह हैं और पुल से रेता, सीमेंट और अन्य भारी सामानों के साथ ट्राले और सवारियों से भरी टैक्सियां जा रही है। लोनिवि के सहायक अभियंता धर्मेंद्र रावत ने कहा कि पुल की सुरक्षा पहला कार्य है। इसके लिए सुरक्षा की इंतजाम किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed