{"_id":"6991b8a45c4a44727b0540b4","slug":"culture-of-garh-kumaon-seen-in-dewal-kauthig-chamoli-news-c-48-1-sdrn1013-121361-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: देवाल कौथिग में दिखी गढ़ कुमौं की संस्कृति, महिलाओं ने निकाली जल कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: देवाल कौथिग में दिखी गढ़ कुमौं की संस्कृति, महिलाओं ने निकाली जल कलश यात्रा
Sun, 15 Feb 2026 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 15 Feb 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
-बधाणी संस्था, हिमालयन पब्लिक स्कूल, एसजीआरआर व ममंद ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
देवाल। महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित तीन दिवसीय देवाल कौथिग के सांकृतिक समारोह की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुआ। गढ़वाल व कुमाऊं से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर देवाल में पूजा- अर्चना कर जलाभिषेक किया। वहीं, शिक्षण संस्थाओं ने रंगारंग लोकगीत व लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। इससे पहले गावों से पहुंची महिलाओं व शिक्षण संस्थाओं की छात्राओं ने आयोजन स्थल से शिवालय तक भव्य कलश यात्रा निकली।
कमेटी के अध्यक्ष लखन रावत ने कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को सम्मानित किया। तीन दिवसीय देवाल कौथिग के सांस्कृतिक समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका कर्णप्रयाग के अध्यक्ष गणेश शाह व प्रदेश सरकार के दायित्वधारी बलवीर घुनियाल ने कहा कि इस मेले में गढ़ कुमाऊं की साझा संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। मेला अध्यक्ष लखन रावत ने सरकार से इस मेले को राज्य की प्रमुख मेले की सूची में शामिल करने की अपील की। सांस्कृतिक समारोह एसजीआरआर, हिमालयन पब्लिक स्कूल आदि के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख तेजपाल रावत, दीपक गड़िया, आनंद रावत, इंद्र सिंह राणा, महाबीर बिष्ट, दयाल बिष्ट, गोविन्द पांगती, संदीप बिष्ट, आदि मौजूद थे।