फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Cultural evening of Bund Mela in the name of Hema Karasi and Amit Sagar

Chamoli News: जाग नंदा ह्यूं का हिंवाला, जाग नंदा ऊंचा हिंवाला...

Mon, 25 Dec 2023 07:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 25 Dec 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
Cultural evening of Bund Mela in the name of Hema Karasi and Amit Sagar
फोटो
विज्ञापन

लोक गायिका हेमा करासी और गायक अमित सागर के नाम रही बंड मेले की सांस्कृतिक संध्या
विधायक राजेंद्र भंडारी ने मेले के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। बंड विकास मेले की छठवीं सांस्कृतिक संध्या लोक गायिका हेमा नेगी करासी और अमित सागर के नाम रही। इस दौरान जाग नंदा ह्यूं का हिंवाला, जाग नंदा ऊंचा हिवांला... की प्रस्तुति पर लोग भक्ति में लीन हो गए। इसके बाद दोनों गायकों ने एक से बढ़कर एक गीतों व जागरों की प्रस्तुति दी।
लोक गायकों ने जय बदरी विशाल भजन से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इसके बाद जाग नंदा ह्यूं का हिंवाला, जाग नंदा ऊंचा हिंवाला... की प्रस्तुति पर पंडाल में श्रद्धालु नंदा की भक्ति में लीन हो गए। इसके बाद गिर गेंदुवा, कंचनी कैलाशों, अमरा बांद, मेरी बामणि बामणी, गुड्डू का बाबा, भीमू हे, मोहना गेल्या सहित कई गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन हरीश पुरोहित ने किया। मेले में मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि मेले आपसी मिलन और विकास की सीढ़ी हैं। कहा कि सीमांत जिले चमोली को एक मेडिकल कॉलेज मिलना चाहिए जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने मेले को तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही टीएचडीसी से क्षेत्र में एक अंग्रेजी माध्यम का स्कूल खोलने की मांग भी की। इस दौरान बंड विकास संगठन के अध्यक्ष अतुल शाह, शंभु प्रसाद सती, विजय मलासी, महामंत्री हरेंद्र पंवार, हरीश पुरोहित, हरिबोधनी खत्री, अरविंद नेगी, हरिदर्शन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तिरंगे में जो आए हो, तुम्हारी शान जिंदा है...
पीपलकोटी। बंड मेले में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया यगा। कवि अवनीश मलासी ने तिरंगे में जो आए हो तुम्हारी शान जिंदा है, तुम्हारे प्राण देने से ये हिंदोस्तान जिंदा है..., सागर डंगवाल ने उसे भरम है वह चुटकियों में भरमा लेगी..., धर्मेंद्र उनियाल ने मैं झूला तो खरीद लाया हूं मगर आंगन में शजर नहीं है, कलम क्रांति संस्था की अध्यक्ष कवयित्री शशि देवली ने अपने लहू के एक-एक कण से मैं जय जवान-जय किसान लिखूंगी.., राजा तिवारी ने रात है जवां तन्हा कैसे रहूं..., जैसी कविता पाठ से मेले को देशभक्ति और प्रेम रस में डुबो दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



---...................................
उत्तराखंड पुलिस, हल्द्वानी, स्पोर्ट्स कॉलेज और रुड़की की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

सेमलडाला मैदान में राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। बंड विकास मेले में खेल विभाग की ओर से सेमलडाला मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में सोमवार को क्वार्टर फाइनल खेले गए। इसमें उत्तराखंड पुलिस, हल्द्वानी, स्पोर्ट्स कॉलेज और रुड़की की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं।

प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को पहले मुकाबले में उत्तराखंड पुलिस ने वॉलीबाल संघ चमोली को 25-16 व 25-23 से हराया। दूसरे मैच में वॉलीबाल संघ हल्द्वानी ने बंड विकास क्लब पीपलकोटी को 25-10 व 25-13 से हराया। तीसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने बागेश्वर को 25-20 से शिकस्त दी। अगले मैच में वॉलीबाल क्लब झबीरन रुड़की ने गौचर की टीम को 25-18 व 25-23 से जबकि अंतिम मुकाबले में हल्द्वानी ने रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर की टीम को 25-18 व 25-19 से हराया। मंगलवार को पहला सेमीफाइनल उत्तराखंड पुलिस और हल्द्वानी जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून व झबीरन रुड़की के बीच खेला जाएगा। उसके बाद फाइनल मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान विधायक राजेंद्र भंडारी, प्रभारी क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह रावत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह चौधरी, एनएस नेगी, कमल किशोर, गोपाल बिष्ट, नवीन कुंवर और रमेश पंखोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed