फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Cultural evening of Badrish Panchayat Mahotsav in the name of Jagar Samrat Pritam

Chamoli News: भू बैकुंठ बदरीनाथ जु भग्यान औंदन...

Mon, 07 Oct 2024 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 07 Oct 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Cultural evening of Badrish Panchayat Mahotsav in the name of Jagar Samrat Pritam
फोटो
विज्ञापन

जागर सम्राट प्रीतम के नाम रही बदरीश पंचायत महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या
पारंपरिक वाद्ययंत्र ढोल के संरक्षण पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। नगर पंचायत, होटल एसोसिएशन, बीकेटीसी और पंडा पंचायत की ओर से आयोजित बदरीश पंचायत महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के नाम रही। प्रीतम ने भू बैकुंठ बदरीनाथ जु भग्यान औंदन, मनखी जन्म सुफल, पितर मोक्ष पोंदन... से कार्यक्रम की शुरुआत की और पारंपरिक वाद्ययंत्र ढोल के संरक्षण पर जोर दिया। उनकी शानदार प्रस्तुति पर दर्शक भी जमकर थिरके।
नगर पंचायत के स्वच्छता ही सेवा मिशन के तहत बदरीनाथ धाम में प्रतिवर्ष बदरीश पंचायत महोत्सव आयोजित किया जाता है। रविवार रात को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रीतम भरतवाण ने भू बैकुंठ बदरीनाथ जु भग्यान औंदन, मनखी जन्म सुफल, पितर मोक्ष पोंदन... से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने जोग माया..., जय ज्वाला तेरु ध्यान लगोलु..., सरुली मेरु जीया लगीगे... आदि गीतों की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व माणा गांव की भोटिया जनजाति की महिलाओं और छात्र-छात्राओं ने भी लोकगीत गाए और लोकनृत्य किया। इस मौके पर ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता और गावर कंपनी के परियोजना निदेशक विनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंसेट
पांच विभूतियों को किया सम्मानित
बदरीनाथ। बद्रीश पंचायत महोत्सव में उत्कृष्ठ कार्य करने पर पांच विभूतियों को सम्मानित किया गया। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ और नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित ने श्रीदेव सुमन विवि के पूर्व कुलपति डॉ. पीतांबर प्रसाद ध्यानी, सामाजिक कार्यकर्ता/होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता, माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर सिंह मोल्फा, डिमरी पंचायत के तीर्थ पुरोहित शिव प्रसाद डिमरी और ब्रह्मकपाल के तीर्थ पुरोहित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती को प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed