फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   dead body found in forest

जंगल में मिला लापता युवक का शव

Fri, 23 Jan 2015 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Fri, 23 Jan 2015 09:32 PM IST
विज्ञापन

20 जनवरी को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए आदिबदरी तहसील के ऐरोली गांव के युवक मनोज का शव गांव से ढाई किमी दूर जंगल में मिला।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जंगल में घास लेने गईं महिलाओं को एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना उन्होंने राजस्व पुलिस गैरसैंण को दी। देर शाम प्रभारी नायब तहसीलदार डीपी सती के नेतृत्व में राजस्व पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
आदिबदरी तहसील के ऐरोली गांव निवासी मनोज नवानी (38) पुत्र विशेश्वर प्रसाद 20 जनवरी की रात को खाना खाते वक्त अपनी मां को पांच मिनट में आता हूं कहकर गया था और तब से वह गायब था।
विज्ञापन


मनोज की मां जानेश्वरी देवी ने 22 जनवरी को आदिबदरी तहसील में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार की सुबह ऐरोली गांव की महिलाएं आदिबदरी जाने वाले पुराने पैदल मार्ग के पास के जंगलों में घास लेने गईं तो गांव से ढाई किमी दूर चौरंी खाई में एक युवक का शव दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र चौधरी, गांव के प्रधान पति गोविंद लाल आदि ने बताया कि सूचना राजस्व पुलिस को दे गई है। इधर नायब तहसीलदार डीपी सती ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर ही कुुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed