फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   businessmen dead from fire

आग से झुलसने से व्यापारी की मौत

Sun, 01 Nov 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Sun, 01 Nov 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन

तहसील के चांदपुरगढ़ी में शॉर्ट सर्किट से कमरे में लगी आग से झुलसने से क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी भूपेंद्र सिंह पैलू की मौत हो गई। उनकी मौत के शोक में आदिबदरी, पीपलचट्टी बाजार सहित क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रहीं।

विज्ञापन


खाल निवासी 50 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पैलू शनिवार की शाम साढ़े सात बजे चांदपुरगढ़ी स्थित दुकान को बंदकर उसकी निचली मंजिल में स्थित अपने कमरे में चले गए थे।
विज्ञापन


उनकी पत्नी किसी अन्य कमरे में थीं जब उन्होंने दूसरे कमरे में धुआं उठता देखा तो वह भागती हुई वहां गईं तो देखा कमरे में रखा समान धू-धू कर जल रहा था।

भूपेंद्र सिंह आग की लपटों में घिरकर वहीं बेहोश पड़े थे। सूचना पाकर पड़ोस से लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाई लेकिन तब तक भूपेंद्र की आग से झुलसने से मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना रात को ही पुलिस चौकी आदिबदरी को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। भूपेंद्र की आकस्मिक मृत्यु की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर है। शोक में आदिबदरी और पीपलचट्टी बाजार बंद रहा। आदिबदरी व्यापार संघ के अध्यक्ष विजय सिंह कुंवर, जिला महामंत्री नरेश बरमोला, ब्रिजेश कुंवर, हेमेंद्र सिंह, बलवंत सिंह रावत सहित क्षेत्र के सभी जन प्रतिनिधियों ने उनकी मृत्यु पर शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed