फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Crime is increasing in the hill areas also

पहाड़ी क्षेत्रों में भी बढ़ते जा रहे अपराध

Fri, 25 Dec 2020 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Crime is increasing in the hill areas also
अपराध के लिहाज से मैदानों की तुलना में शांत माने जाने वाले पहाड़ी क्षेत्रों में भी अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बीते पांच सालों में जिले उत्तरकाशी में दुष्कर्म के 58 मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस रिकार्ड के अनुसार वर्ष 2016 एवं 2018 में दुष्कर्म के 6-6 मामले, जबकि वर्ष 2017 में 13, वर्ष 2019 में 18 और वर्ष 2020 में 15 मामले सामने आ चुके हैं। महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए बने कड़े कानून और जागरूकता संबंधी प्रयासों के बावजूद यह आंकड़े चिंताजनक हैं।
विज्ञापन

नई टिहरी में तीन सालों में 37 मामले दुष्कर्म के आए। वर्ष 2018 में दुष्कर्म के सात, वर्ष 2019 में 15, वर्ष 2020 में 15 दुष्कर्म के केस आए। हालांकि वर्ष 2020 में महिला हिंसा में कमी आई है। छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न जैसे कई मामले तो पुलिस तक पहुंचते ही नहीं हैं। एसएसपी तृप्ति भट्ट ने कहा कि पिछले सालों की अपेक्षा 2020 में महिला अपराध के कम मामले सामने आए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि पोक्सो जैसे मामले सामने आने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करें। उन्होंने कहा कि महिला हिंसा रोकने के लिए पुलिस समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाती आ रही है।
विज्ञापन

चमोली : दो साल में दुष्कर्म के आठ मामले
गोपेश्वर। चमोली जिले में दो साल में दुष्कर्म के आठ मामले दर्ज हुए हैं, जबकि छेड़छाड के 12 मामले दर्ज हुए। वर्ष 2019 में दुष्कर्म के तीन और छेड़छाड़ के छह, वर्ष 2020 में दुष्कर्म के पांच और छेड़छाड़ के छह मामले दर्ज हुए। दोनों सालों में महिला अपराध के कुल 40 मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें दहेज उत्पीड़न, बहला फुसलाकर भगाने के मामले भी शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग : तीन सालों में रेप के 11 केस आए
रुद्रप्रयाग। जिले में तीन वर्षों में रेगुलर पुलिस क्षेत्र में दुष्कर्म के 11 मामले सामने आए हैं, जिसमें आरोपियों को सजा हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस वर्ष अभी तक दुष्कर्म की चार घटनाएं हो चुकी हैं, जबकि वर्ष 2019 में 5 व 2018 में 3 घटनाएं हुईं। उन्होंने बताया सभी मामलों में विवेचना पूरी होने के बाद दोषियों को सजा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed