फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Cracks appeared on the roads due to land subsidence in Harkoti village

Chamoli News: हरकोटी गांव में भू-धंसाव से रास्तों पर पड़ीं दरारें

Wed, 13 Aug 2025 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 13 Aug 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
Cracks appeared on the roads due to land subsidence in Harkoti village
बरसाती गदेरे के कारण धंस रही भूमि, राजस्व उपनिरीक्षक ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। ब्लॉक का हरकोटी गांव भू-धंसाव से खतरे की जद में आ गया है। यहां रास्तों पर दरारें पड़ने लगी हैं। भू-धंसाव और बढ़ा तो यहां 20 से अधिक मकान खतरे की जद में आ जाएंगे। राजस्व उपनिरीक्षक ने क्षेत्र का निरीक्षण किया।
बदरीनाथ हाईवे से करीब दो किमी ऊपर बसा हरकोटी गांव बरसाती गदेरे के कारण भू-धंसाव की चपेट में आ रहा है। देवी प्रसाद पंत ने बताया कि गांव तक सड़क की कटिंग हुई है लेकिन इस सड़क पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। वहीं भू-धंसाव के कारण पैदल आवाजाही जोखिम भरी साबित हो रही है। ग्रामीणों ने यहां जल्द सुरक्षा कार्य कराने की मांग की। वहीं मंगरोली के राजस्व उपनिरीक्षक मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि हरकोटी गांव के करीब 20 मीटर नीचे भू-धंसाव हो रहा है। 20 से अधिक मकान खतरे की जद में आ सकते हैं। कहा कि जल्द भू-धंसाव का भूगर्भीय सर्वे कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन




ल्वाणी गांव के विस्थापन की मांग
देवाल। ल्वाणी गांव के नीचे घट गदेरे से हो रहे भूस्खलन और भू-धंसाव से गांव को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ल्वाणी गांव के विस्थापन की मांग की। यहां हो रहे भू-धंसाव के कारण चार दिन से देवाल-लोहाजंग सड़क बंद है। गांव के पूर्व रेंज अधिकारी त्रिलोक बिष्ट, पूर्व प्रधान प्रद्युम्न बिष्ट, मान सिंह ने बताया कि कई बार प्रशासन से भू-धंसाव क्षेत्र का ट्रीटमेंट करने की मांग की गई लेकिन ट्रीटमेंट नहीं हो पाया। वहीं एसडीएम पंकज भट्ट ने कहा कि ल्वाणी गांव में करीब 80 मीटर सड़क धंस गई है जिस कारण देवाल-लोहाजंग सड़क ल्वाणी में चार दिन से बंद है। भू-धंसाव से आवासीय बस्ती को खतरा होने की आशंका को देखते हुए भू-वैज्ञानिकों से जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





भेंटी में मकान का आंगन टूटा, कर्णप्रयाग में प्रभावित हुए शिफ्ट

नंदानगर/कर्णप्रयाग। भेंटी गांव में बारिश के कारण एक मकान का आंगन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के दौरान घर में कोई नहीं था जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। मंगलवार रात को तेज बारिश के दौरान गांव के गोपाल राम के मकान का आंगन क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश को देखते हुए गोपाल राम का परिवार पहले ही अपने रिश्तेदारों के यहां चला गया था। ग्रामीण सुखवीर सिंह ने जिला प्रशासन से परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

वहीं कर्णप्रयाग में नगर पालिका के अंतर्गत जखेड़ गदेरे के पास स्थित मकान के आगे भूस्खलन होने से मकान को खतरा हो गया है जबकि उसके साथ के दूसरे मकान में भी जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। ऐसे में प्रभावित परिवार दूसरे मकान में शिफ्ट हो गए हैं। प्रभावित प्रेमा देवी और सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के कारण उनके भवन के आगे से भूस्खलन हो गया जिससे भवन को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने अपने भाई के घर शरण ली है लेकिन उस मकान पर भी जगह-जगह दरारें पड़ी हैं। सभासद उत्तम नेगी और एसएफएस के यश खंडूड़ी ने प्रशासन को प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed