{"_id":"6447f42e40fb6d2cb600c0f6","slug":"countrys-first-village-in-darkness-for-seven-days-gopeshwar-news-c-5-1-drn1030-140391-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सात दिनों से अंधेरे में देश का प्रथम गांव माणा, बर्फबारी के बाद से बंद हो गई थी बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सात दिनों से अंधेरे में देश का प्रथम गांव माणा, बर्फबारी के बाद से बंद हो गई थी बिजली सप्लाई
Wed, 26 Apr 2023 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 05:18 PM IST
सार
माणा गांव के भोटिया जनजाति के ग्रामीण छह माह शीतकाल में चमोली जनपद के घिंघराण और गोपेश्वर में निवास करते हैं। जबकि छह माह ग्रीष्मकाल में माणा गांव पहुंच जाते हैं। इन दिनों ग्रामीण अपने गांव लौट रहे हैं।
विज्ञापन
भारत का पहला गांव माणा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
देश का प्रथम गांव माणा सात दिनों से अंधेरे में है। 20 अप्रैल को माणा गांव में हुई बर्फबारी से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऊर्जा निगम ने अभी तक लाइन को ठीक नहीं किया गया है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
माणा गांव के भोटिया जनजाति के ग्रामीण छह माह शीतकाल में चमोली जनपद के घिंघराण और गोपेश्वर में निवास करते हैं। जबकि छह माह ग्रीष्मकाल में माणा गांव पहुंच जाते हैं। इन दिनों ग्रामीण अपने गांव लौट रहे हैं। माणा गांव में अभी तक 35 परिवार पहुंच गए हैं लेकिन बिजली न होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। माणा गांव बदरीनाथ धाम से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा का कहना है कि माणा गांव में दुकानें खुलने लगी हैं।
विज्ञापन
लोग अपने पैतृक गांव में लौटने लगे हैं लेकिन बिजली की सप्लाई अभी तक सुचारु नहीं हुई है। गांव में प्राकृतिक पेयजल के स्रोत हैं, जिससे पानी की दिक्कत नहीं है लेकिन बिजली न होने से गांव में पथ प्रकाश की सुविधा भी नहीं मिल रही है। लोग अपने मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। ऊर्जा निगम के ईई अमित सक्सेना का कहना है कि जल्द ही माणा गांव में बिजली सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। गांव की विद्युत लाइन का सुधारीकरण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन