फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Corruption is at a peak in the state government: Pritam Singh

प्रदेश सरकार में चरम पर है भ्रष्टाचार : प्रीतम सिंह

Wed, 18 Nov 2020 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Corruption is at a peak in the state government: Pritam Singh
गोपेश्वर में आयोजित जुलूस में के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह। - फोटो : GOPESHWAR
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार का जीरो टॉलरेंस कहीं नहीं दिख रहा है। सरकार अब तक के कार्यकाल में पूरी तरह से विफल रही है।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी के गोपेश्वर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। बस स्टेशन से मंदिर मार्ग होते हुए गोपेश्वर गांव तक जुलूस निकाला गया। इसके बाद एक वेडिंग प्वाइंट में उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। प्रीतम सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में सरकार ने किसानों के ऋण माफ करने का वादा किया था, जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया। किसान सम्मान निधि में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां सरकार की नीतियों से लोग परेशान न हों। उन्होंने सभी को सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाने के लिए कहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, महेंद्र नेगी, ओम प्रकाश, मुकुल बिष्ट, गोपाल रावत, महेशी देवी, रविंद्र नेगी, प्रमोद बिष्ट, योगेंद्र बिष्ट, आनंद सिंह पंवार और धीरेंद्र गडोरिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed