{"_id":"6682b34e388821fa4209c65a","slug":"contaminated-water-came-into-houses-after-rain-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-106861-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बारिश के बाद घरों में आया दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बारिश के बाद घरों में आया दूषित पानी
Mon, 01 Jul 2024 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 01 Jul 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो
लोग बोले, जल संस्थान गदेरे से कर रहा पानी की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। रविवार रात को हुई तेज बारिश के कारण सोमवार को कई क्षेत्रों में लोगों के घरों में दूषित पानी पहुंचा। लोगों ने जलसंस्थान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि जलसंस्थान कालेश्वर पंपिंग योजना से पानी की आपूर्ति का दावा कर रहा है लेकिन हकीकत यह है कि जलसंस्थान सीधे गदेरे से पानी की आपूर्ति कर रहा है।
नगर के सुभाषनगर, सांकरी सहित कई वार्डों में पिछले दो माह से पेयजल संकट बना था। यहां विभाग कालेश्वर पंपिंग योजना से पानी की आपूर्ति कर रहा है लेकिन बीते रविवार की रात को तेज बारिश आने के बाद सोमवार को घरों में दूषित पानी पहुंचा। स्थानीय प्रमोद कुमार, अनुज डिमरी, उमेश खंडूड़ी, कमलेश गैरोला, पुष्कर सिंह, कनकपाल सिंह आदि ने लिफ्ट पंपिंग योजना से पानी की सप्लाई करने की मांग की। दूसरी ओर जलसंस्थान के ईई मुकेश कुमार ने बताया कि विभाग के अधिकतर कर्मियों की चुनाव ड्यूटी लगी है। गंदे पानी आने की समस्या की जांच कराई जाएगी।