{"_id":"67ebe6c42f4d9958600b5861","slug":"contact-senior-citizens-and-solve-their-problems-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-111623-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर समस्याओं का करें समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर समस्याओं का करें समाधान
Tue, 01 Apr 2025 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 01 Apr 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन बिष्ट ने वीसी के माध्यम से वरिष्ठ नागरिक सेल के संबंध में समीक्षा बैठक की। सीओ ने निर्देश दिए कि वरिष्ठ नागरिकों से नियमित संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान करें।
सीओ ने सभी थाना प्रभारियों और वरिष्ठ नागरिक सेल के कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से नियमित संवाद बनाए रखें, इससे उनमें सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करें। वरिष्ठ नागरिकों में जारूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाएं जिसमें उन्हें साइबर अपराध, ठगी व अन्य मामलों के बारे में जानकारी दी जाए। संवाद