फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Construction of Allwether Road without removing Chandika temple

चंडिका मंदिर को हटाए बिना हो ऑलवेदर रोड का निर्माण

Wed, 05 Aug 2020 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Construction of Allwether Road without removing Chandika temple
बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना की जद में आ रहे लंगासू के सिद्धपीठ चंडिका मंदिर को बचाने के लिए जनप्रतिनिधि और आम लोग आगे आए हैं। लोगों ने डीएम स्वाति एस भदौरिया और एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और मंदिर के स्थान से बिना छेड़छाड़ किए बदरीनाथ हाईवे का निर्माण करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कहा गया कि यह मंदिर प्राचीन काल से ही लोगों की अगाध आस्था का प्रतीक है। मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रमोहन नगवाल, भाजपा मीडिया प्रभारी अनीता डिमरी और ग्राम प्रधान बीना देवी ने कहा कि मां चंडिका क्षेत्र के सैकड़ों गांवों की आराध्य देवी है। डीएम ने सिद्धपीठ मंदिर को सुरक्षित रखने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान बीना देवी, अनिल मैखुरी, मोहन सिंह नेगी, विनोद खत्री, बीना सती, कमला देवी, शकुंतला और कमला नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed