फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Congress in-charge Kumari Selja reached Gairsain

Chamoli News: कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा पहुंचीं गैरसैंण

Tue, 02 Jun 2026 07:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 02 Jun 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Congress in-charge Kumari Selja reached Gairsain
फोटो
विज्ञापन

गैरसैंण। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा मंगलवार को गैरसैंण पहुंचीं। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 4 जून को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को सफल बनाने के लिए कांग्रेस तैयारी कर रही है। इसके लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी ने सैलजा पौड़ी में सभा स्थल का निरीक्षण किया और इसके बाद गैरसैंण पहुंचीं। भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में नपंअ मोहन भंडारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ विधानसभा परिसर का भ्रमण भी किया। बाद में अल्मोड़ा जाते समय गैरसैंण मुख्य तिराहे पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष कुंवर रावत, रूपलाल कोहली, जगदीश ढौंढियाल, दलबीर सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह रावत, मोहन टम्टा, दीवानी राम आदि मौजूद रहे। संवाद


निर्माण कार्य से ढक रही विधानसभा भवन की सुंदरता : गणेश गोदियाल
कर्णप्रयाग। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने विधानसभा भवन के गेट के आगे हो रहे निर्माण पर नाराजगी जताई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सोशल मीडिया पर लाइव आते हुए कहा कि यह काम बिना विचार विमर्श और किसी हनक का परिणाम है जिससे इस खूबसूरत विधानसभा भवन की सुंदरता ढक रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष, मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल सभी लोगों से वार्ता कर पुनर्विचार विमर्श करें। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, देवराज रावत, संदीप पटवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed