{"_id":"63878238aeba0c01a95a1995","slug":"congress-district-president-welcomed-in-dewal-karnpryag-news-drn4296505120","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष का देवाल में किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष का देवाल में किया स्वागत
विज्ञापन
भराड़ीसैंण में ग्रीष्मकाल व शीतकालीन सत्र आयोजित न किए जाने से नाराज स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति ने विधानसभा परिसर में शीतकालीन जनता विधानसभा सत्र का आयोजन किया। सत्र पूर्वाह्न 11 बजे से राष्ट्रीयगान के साथ शुरू हुआ जिसमें प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने समेत कई मांगें उठाई गईं। सत्र में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई और मुख्यमंत्री को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन भेजा गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने एक राज्य एक राजधानी... के फार्मूले पर राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने, रामनगर-गैरसैंण, टनकपुर-बागेश्वर-कर्णप्रयाग-गैरसैंण रेल लाइन के लिए बजट पारित करने की मांग की। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में रोजगार के साधन जुटाने, सरकारी उद्योगों के खेती, बागवानी, पशुपालन को प्रोत्साहित करने और वन्य जीव जंतुओं से खेती के नुकसान से बचाने के लिए विशेष प्रयास करने, उत्तराखंड में भू-कानून, चकबंदी व 1950 की मूल निवास नीति लागू करने आदि की मांग की गई। मौके पर स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण बिष्ट, माकपा माले के इंद्रेश मैखुरी, रानीखेत के दीपक कगरेती, गैरसैंण के जगदीश नेगी, नारायणबगड़ के अतुल खत्री, विपुल गौड़, दानसिंह नेगी आदि मौजूद रहे। इस दौरान चमोली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश नेगी व पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र रावत मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक ने किया ।
संगठन को मजबूत बनाने की अपील
कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने देवाल में स्वागत किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष कमल गड़िया की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी अध्यक्ष मुकेश नेगी ने संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है और युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर महिला, नौजवान, किसान की कमेटी बनाने की अपील की। इस दौरान उर्मिला बिष्ट, डीडी कुनियाल, गोविंद पांगती, महाबीर बिष्ट, हरेंद्र कोटेड़ी, पुष्पा नेगी, मनोज कुमार, भूपाल गड़िया, दिलमणी जोशी, कंचन बिष्ट, प्रदीप दानू, कुंदनराम आदि मौजूद थे। संवाद