Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Complex Dewal first in March Past

Chamoli News: मार्च पास्ट में संकुल देवाल प्रथम

Sat, 04 Oct 2025 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 04 Oct 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Complex Dewal first in March Past
फोटो
विज्ञापन

देवाल/गैरसैंण। संगम मैदान में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के मार्च पास्ट में संकुल देवाल प्रथम व लिंगड़ी द्वितीय रहा। प्रतियोगिता के पहले दिन प्राथमिक स्तर पर आयोजित 50 और 200 मीटर दौड़ में अरविंद कुमार-गुंजन, 400 मीटर के प्राथमिक वर्ग की दौड़ में मोहित-मानवी प्रथम रहे।

उच्च प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आयुष-तनवी, 200 मीटर दौड़ में हिमांशु-रजनी, 400 मीटर दौड़ में सुमित-कनिष्का स्थान रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रमुख तेजपाल रावत व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य उर्मिला बिष्ट ने किया। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख दीपक गड़िया, खेल समन्वयक दर्शन धपोला, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष रमेश जोशी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष शंभू कुनियाल, छात्रसंघ अध्यक्ष महाबीर बिष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश बड़ोनी आदि मौजूद रहे। वहीं गैरसैंण में जीआईसी खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुई। पहले दिन 600 मीटर दौड़ के जूनियर वर्ग में अमन-रचना, 400 मीटर दौड़ में आदित्य-सोनम ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी, जिपंस जगदीश घिड़ियाली, क्षेपंस वीरेंद्र लाल आर्य, मोहन सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed