फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Complete parking construction work on the Badrinath Highway on time

Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे पर पार्किंग निर्माण कार्य समय पर करें पूरा

Sat, 14 Mar 2026 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 14 Mar 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Complete parking construction work on the Badrinath Highway on time
बदरीनाथ हाईवे पर पार्किंग निर्माण कार्य समय पर करें पूरा
विज्ञापन

सचिव ने यात्रा मार्ग पर बन रही पार्किंगों का किया स्थलीय निरीक्षण
- कहा यातायात को सुचारु रूप से संचालित कराने के लिए जरूरी है पार्किंग व्यवस्था

गोपेश्वर। आवास विभाग के सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने शनिवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ हाईवे पर गौचर, कर्णप्रयाग और चमोली में निर्माणाधीन पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों को पार्किंग की समस्या का सामना न करना पड़े।

गौचर में 27 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग का कार्य लगभग पूरा होने पर इसे जल्द संचालन के लिए तैयार करने के निर्देश दिए गए। वहीं कर्णप्रयाग में निर्माणाधीन पार्किंग का निरीक्षण करते हुए सचिव ने कार्य की गति तेज करने को कहा और निर्देश दिए कि आगामी नंदाराजजात यात्रा से पहले इसका निर्माण हर हाल में पूरा किया जाए।
विज्ञापन


चमोली में दो पार्किंग बनाई जा रही हैं, जिनमें टैक्सी स्टैंड के पास 21 वाहनों और खड्ड साइड में 82 वाहनों की क्षमता होगी। सचिव ने कहा कि यात्रा मार्ग पर इन पार्किंग स्थलों का विशेष महत्व है, इसलिए निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर जाम वाले स्थानों की पहचान कर वहां भी पार्किंग के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात सुचारू रखने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है और गौचर, कर्णप्रयाग व चमोली में पार्किंग बनने से यात्राकाल में जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed