{"_id":"67c063bdfe5539a7bb0404ba","slug":"compensation-not-received-for-fields-cut-on-road-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-111008-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सड़क में कटे खेतों का नहीं मिला मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सड़क में कटे खेतों का नहीं मिला मुआवजा
Thu, 27 Feb 2025 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 27 Feb 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
त्रिशूला गांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। त्रिशूला गांव के काफलपानी तोक में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क के लिए कटे खेतों का मुआवजा नहीं मिलने, नहरों की मरम्मत नहीं होने समेत कई समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।
बृहस्पतिवार को काफलपानी में आयोजित कार्यक्रम में लोनिवि के सहायक अभियंता राशिद ने लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने कहा कि पीएमजीएसवाई की ओर से बनाई गई पोखरी-कांडई-त्रिशूला सड़क के लिए कटे खेतों का आज तक मुआवजा नहीं मिला है। सिंचाई के लिए बनी नहरें भी क्षतिग्रस्त हैं जिनका आज तक निर्माण नहीं किया गया। साथ ही सड़क के गोमती नदी पर बने पुल के दोनों तरफ रेलिंग लगाने की मांग की गई। इस दौरान ऊर्जा निगम के अवर अभियंता धीरेंद्र सिंह भंडारी, ग्राम विकास अधिकारी दीक्षा गुसाईं, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विपिन कुमार, अनूप जोशी, ग्राम प्रधान/प्रशासक कमला नेगी, विनोद सिंह, मदन सिंह, संदीप सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।