{"_id":"652925b1fe8fa4b3510cc2c7","slug":"committee-formed-to-conduct-devra-yatra-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1011-1914-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: देवरा यात्रा के संचालन के लिए समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: देवरा यात्रा के संचालन के लिए समिति गठित
Fri, 13 Oct 2023 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 13 Oct 2023 04:40 PM IST
विज्ञापन
नारायणबगड़। उत्तरी कड़ाकोट पट्टी के भटियाणा-कोट गांव में 38 वर्षों के बाद होने जा रही नैणी देवी (नागणी माता) की देवरा यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। देवरा यात्रा के सफल संचालन के लिए नैणी देवी सेवा समिति बनाई गई है जिसमें द्वारिका देवराडी को वरिष्ठ संरक्षक, सदानंद रतूड़ी, मोहन देवराडी को संरक्षक बनाया गया। साथ ही कल्पेश्वर रतूड़ी, उदय सिंह को उपाध्यक्ष, आनंद रावत, नरेश देवराडी तथा दलवीर नेगी को कोषाध्यक्ष, हरीश थपलियाल तथा जगत सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नैणी देवी देवरा यात्रा सेवा समिति के अध्यक्ष दिवाकर डिमरी ने बताया कि 15-16 अक्तूबर को नैणी देवी के प्रथम ब्रह्मबंधन का अनुष्ठान नैणी देवी के ब्रह्मगुरु विशंबर प्रसाद की ओर से किया जाएगा। इसके बाद नैणी देवी की डोली सबसे पहले कोट गांव का भ्रमण करेगी और उसी दिन भटियाणा गांव लौट आएगी। कुछ दिन भटियाणा गांव में प्रवास करने के बाद देवरा यात्रा ध्याणियों से मिलने के लिए गांव से रवाना होगी। 177 दिनों की देवरा यात्रा कड़ाकोट, बधाण तथा श्रीगुरु पट्टी के सैकड़ों गांवों का भ्रमण करेगी।