{"_id":"670e40107a185cc2720a9a57","slug":"committee-engaged-in-preparation-of-phased-movement-for-base-hospital-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-109752-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बेस अस्पताल के लिए चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी में जुटी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बेस अस्पताल के लिए चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी में जुटी समिति
Tue, 15 Oct 2024 03:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो
नौ नवंबर को विधानसभा भराड़ीसैंण कूच, 14 को सीएम आवास तक पैदल यात्रा निकालेंगे
दस दिनों की यात्रा के बाद सीएम आवास पर शुरू होगी भूख हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सिमली में संचालित महिला अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल का दर्जा देने, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती आदि समेत कई मांगों को लेकर समिति चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी में जुट गई है। इसके तहत समिति आगामी नौ नवंबर को विधानसभा भवन भराड़ीसैंण कूच करेगी। जबकि 14 नवंबर को देहरादून सीएम आवास तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी। दस दिनों की इस यात्रा के बाद सीएम आवास पर ही भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
मंगलवार को समिति की सिमली में बैठक हुई और सिमली महिला बेस अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल का दर्जा नहीं देने पर नाराजगी जताई। कहा कि सिमली में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद खाली हैं, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे की सुविधा भी मरीजों को नहीं मिल पा रही है। बेस अस्पताल निर्माण संघर्ष समिति ने कहा कि सरकार की ओर से मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस कारण राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर को करीब 140 गांवों के लोग भराड़ीसैंण विस कूच करेंगे। 14 नवंबर से 10 दिन की पैदल यात्रा देहरादून सीएम आवास तक निकाली जाएगी। समिति के सदस्यों ने देहरादून में रह रहे क्षेत्र के पूर्व सैनिकों, युवाओं और अन्य लोगों से भी सहयोग की अपील की। बैठक में समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, संरक्षक महेश डिमरी, कपीरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत, भास्करानंद डिमरी, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, एसपी बहुगुणा, विक्रम सिंह नेगी, प्रकाश सेमवाल और बृजेश बिष्ट आदि मौजूद थे।