फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   CM reached Bhararisain without any program

Chamoli News: बिना कार्यक्रम भराड़ीसैंण पहुंचे सीएम

Tue, 19 Nov 2024 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
CM reached Bhararisain without any program
10 दिन में तीन दौरे और दो रात्रि विश्राम से सियासी गलियारों में चर्चाएं
विज्ञापन


सोमवार शाम को बिना किसी कार्यक्रम के सीएम पुष्कर सिंह धामी भराड़ीसैंण पहुंच गए। सूचना पर सुरक्षाकर्मियों और अफसरों ने भराड़ीसैंण की दौड़ लगा दी। सीएम यहां रात्रि विश्राम करेंगे। बिना कार्यक्रम के सीएम के इस दौरे से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं। वहीं भाजपाई इसे सीएम का गैरसैंण प्रेम बता रहे हैं।


रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के बाद सोमवार शाम को सीएम बिना किसी सरकारी कार्यक्रम के भराड़ीसैंण पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की। चमोली जिले के अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि सीएम भराड़ीसैंण में ही रात्रि प्रवास करेंगे। उनका यह दौरा बिना किसी सरकारी कार्यक्रम के हुआ, इसे भाजपा मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के प्रति लगाव बता रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि सीएम गैरसैंण में ढांचागत विकास के लिए कृतसंकल्प हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed