फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Cleaning workers took out a rally and demonstrated

सफाई कर्मियों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

Sat, 24 Jul 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers took out a rally and demonstrated
कर्णप्रयाग में झाड़ू लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : KARNPRYAG
ठेका प्रथा समाप्त करने, नियमितीकरण करने सहित 11 सूत्री मांग को लेकर छह दिनों से आंदोलनरत सफाई कर्मियों ने शनिवार को नई टिहरी में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। चंबा में भी सफाई कर्मियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि समस्या समाधान न होने तक कार्यबहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते अब नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। जगह-जगह गंदगी पसरने लगी है। मांग के समर्थन में नई टिहरी में शाखाध्यक्ष सुनील कुमार डब्बू के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने कृष्णा चौक मोलधार से गणेश चौराहा तक रैली निकाली। आंदोलन को एएसी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन ने भी समर्थन दिया। इधर, चंबा में सफाई कर्मियों के आंदोलन को सभासद शक्ति जोशी, सोमवारी लाल सकलानी, पूर्व सभासद सुनील कुमार, राकेश लवली, नंदू आदि ने समर्थन दिया। इस मौके पर रूपचंद, विरेश, विजयपाल, सावित्री देवी, विजेंद्र, सतीश उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

गोपेश्वर में सभासदों ने उठाया कूड़ा
पीपलकोटी/पोखरी/कर्णप्रयाग/गैरसैंण। हड़ताल कर रहे पीपलकोटी नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने रैली निकालते हुए नारेबाजी की। इस दौरान नितिन, चोटीना, रिंपल, दीपक, शरबी, मुकेश, राजेश आदि उपस्थित थे। पोखरी में पर्यावरण मित्रों ने विनायकधार तिराहे तक रैली निकाली और शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत का पुतला फूंका। वहीं गोपेश्वर में नगर पालिका सभासद नवन भट्ट, उमेश सती, उपेंद्र भंडारी ने मंदिर मार्ग पर से कूड़ा खुद उठाया। सभासदों ने कहा कि वह पर्यावरण मित्रों के साथ हैं। नगर में बढ़ रही गंदगी को देखते हुए उन्होंने एक छोटी सी पहल की है। वहीं देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कर्णप्रयाग तहसील परिसर तक झाड़ू के साथ जुलूस निकाला। इसके बाद मांगों के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन दिया। समर्थन में व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट ने सरकार से जल्द मांगों को माने जाने की गुहार लगाई। वहीं, हड़ताल के कारण गैरसैंण में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है। यहां सफाई कर्मियों ने मांगों पर कोई गौर न किए जाने पर शहरी विकास मंत्री का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने नहीं उठाने दिया कूड़ा
कर्णप्रयाग। सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण कर्णप्रयाग में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। शनिवार शाम को बदरीनाथ हाईवे पर उमा देवी तिराहे के आसपास के व्यापारी कूड़ा हटाने लगे। व्यापारियों को कूड़ा उठाते देख गुस्साए सफाई कर्मी वहां पहुंच गए और उन्होंने कूड़ा नहीं उठाने दिया। सफाई कर्मियों ने प्रशासन की बात भी नहीं सुनी और कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी, वे सड़क से किसी को भी कूड़ा नहीं उठाने देंगे। संवाद
सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
रुद्रप्रयाग। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर नगर में जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया। उधर, तिलवाड़ा में महावीर जगवाण, सभासद संजय रावत, हैप्पी असवाल सहित अन्य व्यापारियों ने सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए आंदोलन को समर्थन दिया। उधर, अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ में भी सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे हैं। दूसरी तरफ सफाई कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष मनीष गोडियाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट पहुंचा और डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। संवाद

गंदगी से परेशान लोगों ने कूड़ा जलाना किया शुरू
उत्तरकाशी। गंदगी से परेशान लोगों ने अब कूड़ा जलाना शुरू कर दिया है। सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते शहर में चारों ओर कूड़ा बिखरा हुआ है।
सफाई कर्मी 6 दिनों से हड़ताल पर हैं, जिससे शहर में सफाई नहीं हो पा रही है। जबकि शहर की गलियों में कूड़ा बिखरा हुआ है। दुकानों के सामने कूड़े के ढेेर लगे हुए हैं और उठान नहीं होने से बदबू के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है। अब कूड़े की समस्या से निजात पाने के लिए स्थानीय निवासियों ने कूड़ा जलाना शुरू कर दिया है। शहर क्षेत्र में कई जगहों पर कूड़ा जलाया गया है। हालांकि कूड़ा जलाना एनजीटी के नियमों के विरुद्ध है, लेकिन गंदगी इतनी फैल गई है कि लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed