{"_id":"5e3303d78ebc3e4b2736da95","slug":"children-will-understand-the-nuances-of-science-in-science-park-gopeshwar-news-drn334458658","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंस पार्क में बच्चे समझेंगे विज्ञान की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइंस पार्क में बच्चे समझेंगे विज्ञान की बारीकियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन की पहल पर कोठियालसैंण में बन रहा साइंस पार्क जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। पार्क बनने से छात्र-छात्राएं यहां आकर किताबों में पढ़ी विज्ञान की गूढ़ बातों को विभिन्न उपकरणों से समझ सकेंगे। डीएम ने पार्क का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को अवशेष कार्य 10 फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसी शैक्षणिक सत्र से इस पार्क को शुरू कर दिया जाएगा।
डीएम स्वाति एस भदौरिया की पहल पर अंबेडकर भवन कोठियालसैंण में साइंस पार्क बनाया जा रहा है, जिसका अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। डीएम ने कार्यदायी संस्था को जल्द पार्क का कार्य पूरा करके विज्ञान के उपकरणों की प्रदर्शनी का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। बिरला साइंस म्यूजियम हैदराबाद से विज्ञान के सिद्धांतों को समझाने के लिए यहां पर 22 विज्ञान के उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यहां पर पेंडुलम, रिफलेक्शन, गुरुत्वाकर्षण आदि वैज्ञानिक सिद्धांतों को व्यावहारिक तौर पर बच्चे समझ सकेंगे।