फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Children studying in a shabby house

ग्राम पंचायत कौब मे मूलभूत सुविधाओं का अभाव, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 12 Jul 2019 07:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
Children studying in a shabby house
नारायणबगड़। ब्लॉक के ग्राम पंचायत कौब में बच्चे जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। यहां 12 वर्षों में भी स्कूल भवन का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। यही नहीं यहां एक एएनएम सेंटर तक नहीं है। ग्रामीणों ने समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मगन लाल, वन पंचायत सरपंच गोविंद सिंह मिंगवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत कौब नारायणबगड़ ब्लाक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। ग्रामीणों की मांग पर सरकार की ओर से यहां राजकीय इंटर कॉलेज कौब की स्थापना की गई लेकिन भवन के अभाव में 182 बच्चे और शिक्षक जूनियर हाईस्कूल के जर्जर भवन में पठन-पाठन के लिए विवश हैं। विद्यालय भवन निर्माण के लिए शासन से वर्ष 2008-09 में 90 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली थी। भवन निर्माण का जिम्मा निगम को दिया गया, लेकिन निर्माण निगम की सुस्त कार्य प्रणाली के कारण 12 वर्षों से भी भवन निर्माण आधा-अधूरा पड़ा है। यहां स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर ग्राम पंचायत में एक एएनएम सेंटर तक नहीं है। ऐसे में महिलाओं को बच्चों के टीकाकरण और बीमार लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए 10 किमी की दूरी तय करके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ जाना पड़ता है। उन्होंने कहा यदि जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर जीआईसी कौब के आधे-अधूरे भवन निर्माण कार्य की जांच की जाएगी। ग्राम पंचायत कौब में एएनएम सेंटर स्थापित करने के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed