{"_id":"6a7c755134536c00bf09c08f","slug":"children-are-suffering-from-stomach-pain-jaundice-and-typhoid-karnpryag-news-c-48-kpg1001-125860-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पेट दर्द, पीलिया, टाइफाइड से पीड़ित हो रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पेट दर्द, पीलिया, टाइफाइड से पीड़ित हो रहे बच्चे
Wed, 12 Aug 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
उपजिला अस्पताल में 90 फीसदी से अधिक मामले आ रहे
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। बरसात के मौसम में बच्चों में बीमारियों का संक्रमण बढ़ रहा है। उपजिला अस्पताल के शिशु एवं बाल रोग विभाग में पेट में दर्द, एलर्जी, उल्टी, दस्त, पीलिया के 90 फीसदी से अधिक मामले आ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने अभिभावकों से बच्चों की सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही बरसात में उबला पानी पीन और सूती कपड़े पहनने को कहा है।
बरसात में कई बार घरों में दूषित पानी की सप्लाई होती है। साथ ही लगातार बारिश की वजह से कपड़े ढंग से सूख नहीं पाते हैं। ऐसे में गीले कपड़े पहनने से बच्चों को एलर्जी हो जाती है। शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सीमा ने बताया कि बच्चों को बरसात में सूखे, ढीले और सूती कपड़े पहनाएं। साथ ही बच्चों को पसीने से भी बचाएं। गीले कपड़े पहनने से बच्चों को एलर्जी हो रही है। शरीर पर छोटे-छोटे लाल चकत्ते हो रहे हैं जिनमें खुजली हो रही है। बरसात में घरों में पानी उबाल कर रखें और उसे ठंडा करके बच्चों को पिलाएं। दस्त होने पर घर में केवल ओआरएस पिलाएं। साथ ही बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए पूरे बाजू के कपड़े पहनाएं। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सकों को दिखाएं।