फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Check dam and security wall broken, village in danger

Chamoli News: चेकडैम और सुरक्षा दीवार टूटी, गांव को बना खतरा

Wed, 25 Jun 2025 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 25 Jun 2025 05:17 PM IST
विज्ञापन
Check dam and security wall broken, village in danger
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। सिंचाई विभाग की ओर से विगत दो दशक पूर्व निर्मित चेकडैम और सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त होने से सिमली बाजार और विद्यापीठ बस्ती डिम्मर को पिंडर नदी के कटाव से खतरा बना है। लोगों ने यहां बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने की मांग की।

पूर्व जिपंस देवेंद्र सिंह नेगी, भगवती प्रसाद डिमरी, जयदीप गैरोला, रविंद्र खंडूडी, सुबोध डिमरी, विनय डिमरी आदि ने बताया कि विगत दो दशक पूर्व सिमली बाजार और विद्यापीठ आवासीय बस्ती को पिंडर नदी के कटाव से सुरक्षा के लिए चेकडैम और सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया गया था। विगत वर्ष पिंडर नदी के उफान पर आने से नदी के तटों पर बने चेकडैम और सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से बाजार और आवासीय बस्ती को खतरा बना है। उन्होंने प्रशासन से बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने की मांग की। वहीं सिंचाई विभाग के अवर अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि सुरक्षा कार्यों के लिए आगणन बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलने पर कार्य किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed